Tranding
Thursday, January 8, 2026

24JT NEWSDESK / Udaipur /December 14, 2025

भारतीय नौसेना अपने आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। नौसेना 17 दिसंबर 2025 को गोवा स्थित आईएनएस हंसा में अपने दूसरे एमएच-60आर हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन आईएनएएस 335 (ओस्प्रेयज़) को औपचारिक रूप से कमीशन करेगी। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे।

"भारतीय नौसेना को मिलेगी नई शक्ति, आईएनएएस 335 (ओस्प्रेयज़) का करेगी कमीशन" | Photo Source : PIB
देश / भारतीय नौसेना को मिलेगी नई शक्ति, आईएनएएस 335 (ओस्प्रेयज़) का करेगी कमीशन

आईएनएएस 335 में शामिल एमएच-60आर हेलीकॉप्टर अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों, उन्नत सेंसरों और आधुनिक एवियोनिक्स से लैस हैं। यह बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतह युद्ध, समुद्री निगरानी, खोज एवं बचाव जैसे विविध अभियानों में सक्षम है। साथ ही, यह पारंपरिक और असममित दोनों प्रकार के खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने की उन्नत क्षमता प्रदान करता है।

नौसेना सूत्रों के अनुसार, एमएच-60आर हेलीकॉप्टर पहले ही नौसेना अभियानों में पूरी तरह एकीकृत हो चुके हैं और विभिन्न मौकों पर अपनी परिचालन उपयोगिता सिद्ध कर चुके हैं। आईएनएएस 335 के कमीशन होने से भारतीय नौसेना की समग्र विमानन और समुद्री युद्ध क्षमता को उल्लेखनीय मजबूती मिलेगी।

यह कदम हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को और सशक्त करेगा।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.