Noida | कैप्टन विकास गुप्ता से मिले भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के पदाधिकारी, जारचा में जल्द मुलाकात का वादा
आज भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कृषि अनुसंधान के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता से उनके नोएडा स्थित निवास कार्यालय में विशेष मुलाकात की। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शान रिज़वी, उत्तर प्रदेश कानूनी सलाहकार एडवोकेट फराज़ रिज़वी, महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सकीना खान, मेरठ मंडल अध्यक्ष हुसैन रिज़वी, मंडल उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास, गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष रामकिशन सागर, हापुड़ जिला अध्यक्ष मोहम्मद रईस और गौतम बुद्ध नगर मीडिया प्रभारी नौफी रिज़वी मौजूद रहे।