राजद नेता की अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा का विरोध, कानूनी कार्रवाई की मांग - शमसे आलम खाँ
शमसे आलम खाँ - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के खिलाफ दिए गए बयान को बताया निंदनीय, प्रशासन से जांच और कार्रवाई की अपील।
मधुबनी, बिहार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंचायती राज प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी एवं शिशो पश्चिमी के पूर्व मुखिया शमसे आलम खाँ ने भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।