केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ से बेहाल किसानों से सीधे संवाद किया और खेतों में उतरकर फसलों के नुकसान का जायज़ा लिया। मंत्री ने कहा कि स्थिति बेहद भयावह है लेकिन सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता दी जाएगी।
पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सभी नागरिकों, संगठनों और संस्थाओं से मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने की अपील की है। राज्य के कई हिस्सों में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ ने हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है, जिसके कारण घर, फसलें और आजीविका को भारी नुकसान पहुंचा है।