Tranding
Friday, June 20, 2025

T_Chaturvedi / Lucknow /May 1, 2025

आईपीएल 2025 में खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार वापसी कर ली है। टीम इस वक्त 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के नजदीक है। लेकिन इस बीच फ्रेंचाइजी को एक बड़ा झटका लगा है। युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर जिन्होंने डेब्यू सीजन में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। वह इंजरी के चलते सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि मुंबई ने किस गेंदबाज को विग्नेश पुथुर के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है।

क्रिकेट / IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका..! विग्नेश पुथुर टूर्नामेंट से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

मुंबई इंडियंस से जुड़े रघु शर्मा

मुंबई इंडियंस ने दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज रघु शर्मा को विग्नेश पुथुर के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल कर लिया है। मुंबई ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में रघु शर्मा को साइन किया है। 32 वर्षीय रघु शर्मा घरेलू सर्किट में पंजाब और पुडुचेरी के लिए खेल चुके हैं। अब तक 11 फर्स्ट-क्लास मैचों में उन्होंने 19.59 की औसत से 57 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/57 रहा है।

वहीं, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में रघु ने 9 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4/37 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े के साथ 14 विकेट लिए हैं। हालांकि, टी20 में लेग स्पिनर ने अब तक केवल तीन मैच खेले हैं और 3 ही विकेट लिए हैं।

आईपीएल 2025 में कैसा रहा विग्नेश पुथुर का प्रदर्शन

विग्नेश पुथुर ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में पांच मैच खेले, जिनमें उन्होंने 18.17 की औसत और 9.08 की इकॉनमी से 6 विकेट चटकाए हैं।

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का अपडेटेड स्क्वॉड: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा

Subscribe

Tranding

24 JobraaTimes

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2023 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.