दिल्ली में बिल्डिंग नियमों का नया कड़ा अध्याय - संजय सक्सैना
दिल्ली की इमारतों पर सख्ती का नया दौर: ऊंचाई, फ्लोर और सड़क की चौड़ाई तय करेगी कौन सी इमारत सुरक्षित है और कौन कार्रवाई की जद में !
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली में अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी पर बड़ा अभियान तेज !
मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद दिल्ली में बिल्डिंग निर्माण, उपयोग और सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। नगर निगम, दिल्ली फायर सर्विस और अन्य नियामक एजेंसियां अब राजधानी में उन इमारतों की पहचान कर रही हैं जहां निर्माण नियमों का पालन नहीं हुआ है या जहां सुरक्षा व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित रह गई है।
अधिकारियों के अनुसार अब जांच केवल यह नहीं देख रही कि इमारत बनी है या नहीं, बल्कि यह भी देखा जा रहा है कि वह किस सड़क पर बनी है, उसकी ऊंचाई कितनी है, कितने फ्लोर हैं, और क्या फायर सेफ्टी व निर्माण नियमों का सही पालन
किया गया है या नहीं।