24JT News Desk / Udaipur /June 12, 2025
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अंतर्गत कार्यरत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (TDB) ने देश में ड्यूटेरेटेड रिएजेंट्स और बिल्डिंग ब्लॉक्स के थोक विनिर्माण के लिए अहम कदम उठाया है। टीडीबी ने इस क्षेत्र में समर्पित विनिर्माण सुविधा केन्द्र की स्थापना हेतु क्लियरसिंथ लैब्स लिमिटेड को वित्तीय सहायता प्रदान की है।
यह पहल भारत में उन्नत विशिष्ट रसायनों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक मानी जा रही है। ड्यूटेरियम युक्त रसायनों की मांग दुनियाभर में तेज़ी से बढ़ रही है, खासकर फार्मास्यूटिकल्स, ओएलईडी, सेमीकंडक्टर और फाइबर ऑप्टिक्स जैसे क्षेत्रों में।
भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l
2023 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.
Ad Sales Team