Tranding
Friday, June 20, 2025

T_Chaturvedi / Lucknow /May 12, 2025

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने सोमवार, 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ठीक पांच दिन पहले ही रोहित शर्मा ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कहा था। अब दोनों दिग्गज सिर्फ वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।

क्रिकेट / टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें

विराट कोहली ने 2011 में भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। इस तरह से स्टार बल्लेबाज के 14 साल के लंबे युग का अंत हो गया है। आइए आपको टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

123 टेस्ट में किया भारत का प्रतिनिधित्व:

विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 46.85 के औसत और 55.58 की स्ट्राइक रेट से 9230 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में 31 अर्धशतक, 30 शतक और 7 दोहरा शतक रहा।

टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी:

विराट कोहली भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 113 पारियों में 5864 रन बनाए। साथ ही वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।

भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक टेस्ट रन
5864 - विराट कोहली (113 पारी)
3454 - एमएस धोनी (96 पारी)
3449 - सुनील गावस्कर (74 पारी)
2856 - मोहम्मद अजहरुद्दीन (68 पारी)
2561 - सौरव गांगुली (75 पारी)
भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन
15921 - सचिन तेंदुलकर (329 पारी)
13265 - राहुल द्रविड़ (284 पारी)
10122 - सुनील गावस्कर (214 पारी)
9230 - विराट कोहली (210 पारी)
8781 - वीवीएस लक्ष्मण (225 पारी)

Subscribe

Tranding

24 JobraaTimes

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2023 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.