Tranding
Wednesday, July 16, 2025

24जेटी / Chandigarh /April 9, 2024

मंगलवार एक निजी रेस्तरां में हरियाणवी संस्कृतिक व हरियाणवी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के कलाकार एक साथ एक मंच पर एकत्रित हुए। इसमें प्रमुख रूप से अजय हुड्डा, राखी लोचब, तरूण मोर, चिराग भसीन, दीपक हुड्डा, जयवीर सिंह और अजयवीर सिंह कंटेंट हेड चौपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति का हिस्सा होने पर उन्हें गर्व है। हरियाणवी सिनेमा आज नई ऊंचाईयों को छू रहा है और चौपाल ओटीटी प्लेटफॉर्म हरियाणवी सिनेमा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मनोरंजन / चौपाल हरियाणा केसरी वेब श्रृंखला और लघु फिल्म मिडनाइट द्वारा हरियाणवी संस्कृति के उत्थान का कर रहा कार्य : अजय हुड्डा : Chaupal Haryana Kesari is working to uplift Haryanvi culture through web series

अजय हुड्डा ने कहा कि चौपाल हरियाणा केसरी वेब श्रृंखला और लघु फिल्म मिडनाइट के द्वारा हरियाणवी संस्कृति के उत्थान का कार्य कर रहा है। उनकी फिल्म मिडनाइट एक पारिवारिक लघुकथा है, इसमें पति एक सेना अधिकारी है और वह ज्यादातर समय काम सिलसिले में बाहर रहता है। यह लघुफिल्म एक सैनिक के भरोसे की परीक्षा की कहानी है। मिडनाइट के अभिनेता और लेखक अजय हुड्डा ने कहा की हमारी फिल्म मिडनाइट चौपाल पर आ रही है।

हरियाणा केसरी की अभिनेत्री राखी लोचाब ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म हरियाणा केसरी सभी के लिए है। फिल्म की कहानी बहुत खूबसूरत है और आप सभी इस फिल्म को अपने परिवार के साथ देख सकते हैं। फिल्म में दीपक हुड्डा और नवीन ओहल्याण जैसे शानदार अभिनेता हैं। यह फिल्म 11 अप्रैल को ओटीटी चौपाल पर स्ट्रीम होगी। चिराग भसीन और तरूण मोर ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति बहुत गौरवशाली है। हम सब कलाकार अपनी कला के माध्यम से हरियणावी संस्कृति को देश व विदेश में फैलाना चाहते हैं।

अजयवीर सिंह कंटेंट हेड चौपाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री पेश करके हरियाणवी सिनेमा को नया रूप देना है और साथ ही हरियाणवी और हिंदी सिनेमा के बीच की रेखाओं को कम करना है और यह सुनिश्चित करना है कि दोनों का समान महत्व हो। चौपाल सभी नवनीतम और लोकप्रिय वेब सीरिज और फिल्मों के लिए तीन भाषाओं पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी में वन-स्टॉप गंतव्य है, साथ ही उनका उद्धेश्य हरियणावी संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Subscribe

Tranding

24 JobraaTimes

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.