13 सितंबर को बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस में तय हुई महोत्सव की रूपरेखा
महोत्सव की तैयारियों को लेकर
13 सितंबर 2026 को समर्पण यूथ क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 दिनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर क्लब के प्रधान ने
14 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि महोत्सव के सभी कार्यक्रम निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न हों तथा इन दिनों भगवान गणेश के दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उनका आशीर्वाद प्राप्त हो।
14 सितंबर को ढोल-नगाड़ों के साथ निकली कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई गणपति स्थापना
14 सितंबर 2026 को गणेश महोत्सव के तहत हुडा कॉम्प्लेक्स में भगवान गणेश का भव्य आगमन हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ आयोजित
कलश यात्रा में महिलाओं ने कलश धारण किए। यात्रा के दौरान महिलाएं हुडा कॉम्प्लेक्स की परिक्रमा करते हुए नाचते-गाते और भगवान गणेश का गुणगान करते हुए पंडाल तक पहुंचीं।
इसके बाद संतों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना विधि-विधान से की गई। आयोजन
महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
भगवान गणेश की पूजा एवं स्थापना
सुशील जैन ने परिवार सहित पंडित जयप्रकाश द्वारा विधि-विधान से कराई।
भजन संध्या में हुआ भगवान गणेश का गुणगान
14 सितंबर की शाम
8:30 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें
अनुष्का शर्मा एवं साहिला शर्मा ने भजनों के माध्यम से भगवान गणेश का गुणगान किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।
15 सितंबर को सुबह-शाम हुई महाआरती
15 सितंबर 2026 को समर्पण यूथ क्लब की ओर से भगवान गणेश जी महाराज की
सुबह एवं शाम महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर
Zad Global School से जुड़े श्री चन्द्र गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उनके साथ
मनोनीत पार्षद श्रीमती अनीता गर्ग, शंकर गर्ग, सुभाष तायल और गगन जैन ‘गोगी’ सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी
गणेश महोत्सव के आयोजन में समर्पण यूथ क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इनमें
मनोज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनोज अग्रवाल, नरेश गुप्ता, अजेश गुप्ता, अभिषेक, गगन जैन, अंकुश गर्ग, सुनील जैन, विवेक गोयल, काव्यांश, मनोज मिन्टा, राजीव (टीटू), प्रतीक, देवांश और वैभव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
महिला सदस्यों में
राजरानी, स्वेता गुप्ता, पारुल गुप्ता, स्नेहा गुप्ता, सुधा अग्रवाल, पूजा गर्ग, नेहा जैन, मान्या और ईशानी सहित अन्य महिला सदस्यों ने भी आयोजन में सहभागिता की।
25 सितंबर तक जारी रहेंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
समर्पण यूथ क्लब के अनुसार,
12वां वार्षिक गणेश महोत्सव 25 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्लब की ओर से श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर भगवान गणेश के दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।