Tranding
Wednesday, February 4, 2026

News Desk / New Delhi /November 3, 2025

रोटरी क्लब दिल्ली एमिगोस की ओर से फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एमसीडी प्राइमरी गर्ल्स स्कूल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

दिल्ली / रोटरी क्लब दिल्ली एमिगोस ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

इस शिविर का आयोजन रोटरी क्लब एमिगोस के प्रधान राहुल जैन ने शिक्षा विभाग के सहयोग से कराया।

कैंप कोऑर्डिनेटर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा कुल 127 छात्राओं की नेत्र जांच की गई। इनमें से 33 छात्राओं को आगे की जांच और चश्मे के नंबर के लिए एमसीडी के सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहीं, कुछ छात्राओं को मौके पर ही चश्मे के नंबर दिए गए।

सभी छात्राओं को जांच के उपरांत आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं और चश्मे रोटरी क्लब एमिगोस की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिविर के आयोजन में स्कूल की प्रधानाचार्या और शिक्षकों का भी विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव (कैंप कोऑर्डिनेटर), अशोक कुमार, पी. च. अन. भूपेंद्र बड़क सहित अन्य सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

नेत्र जांच शिविरों की इसी श्रृंखला के अंतर्गत अगला शिविर एमसीडी प्राइमरी स्कूल नंबर 4, लाजपत नगर में आयोजित किया जाएगा।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.