Tranding
Wednesday, February 4, 2026

24JT News Desk / New Delhi /September 5, 2025

पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए हरियाणा के रोहतक जिले के बहू अकबरपुर गांव के लोग एक बार फिर मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से गांव के बुजुर्गों से लेकर युवा तक, सभी मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जरूरी सामान जुटा रहे हैं।

हरियाणा / पंजाब की बाढ़ में हरियाणा का सहयोग: बहू अकबरपुर के ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ

गांव के जयभगवान मिस्त्री ने बताया, "हम गांव में एक अभियान चला रहे हैं और अपनी पूरी क्षमता से बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।"

युवा क्लब के राकेश प्रधान ने बताया कि गांव में अब तक 400 क्विंटल से ज्यादा अनाज इकट्ठा हो चुका है। इसके अलावा, ग्रामीणों ने 70,000 रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता भी दी है।

हर घर से लोग बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। कोई अनाज दे रहा है, कोई आर्थिक मदद कर रहा है, तो कोई श्रमदान। गांव के विजय मेंबर ने कहा, "पशुओं के लिए भी 2 से 3 ट्रॉली चारा जल्द ही भेजा जाएगा।"

इस अभियान में गांव का हर परिवार और हर वर्ग पूरे दिल से सहयोग कर रहा है। बहू अकबरपुर के ग्रामीणों की यह पहल समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की सच्ची मिसाल पेश करती है।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.