Tranding
Wednesday, February 4, 2026

24JT NEWSDESK / Udaipur /October 16, 2025

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मंगलवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2023 में चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उन्हें उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को केवल सरकारी जिम्मेदारियों तक सीमित न रहकर समाज के पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान में भी योगदान देने की प्रेरणा दी।

"उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने RAS चयनितों को दी बधाई" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने RAS चयनितों को दी बधाई

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "सरकारी नौकरी सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आमजन बड़ी उम्मीदों के साथ सरकारी दफ्तरों में पहुंचते हैं। अगर आप सही दिशा दिखा दें, तो किसी परिवार, गांव या क्षेत्र की जटिल समस्या भी हल हो सकती है।"

डॉ. बैरवा ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपने राजकीय दायित्वों के साथ-साथ "गिव बैक टू सोसायटी" की भावना को भी आत्मसात करें। उन्होंने कहा, "कम से कम एक जरूरतमंद परिवार की मदद कर उसका जीवन संवारने का प्रयास करें। यही असली राष्ट्र सेवा है।"

जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित अभ्यर्थी शामिल हुए। दूदू विधानसभा क्षेत्र के सफल अभ्यर्थी भी इस दौरान मौजूद रहे। डॉ. बैरवा ने सभी से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि यह सफलता केवल आपकी नहीं, बल्कि आपके परिवार, शिक्षकों और मार्गदर्शकों के सहयोग का भी परिणाम है।

उन्होंने आशा जताई कि नए अधिकारी अपनी कर्मठता, ईमानदारी और संवेदनशीलता से प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. बैरवा ने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र सेवा को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.