Tranding
Tuesday, October 14, 2025

24JT News Desk / New Delhi /September 11, 2025

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कटया सादात ग्रामसभा के प्रधान रमेश यादव को एक बार फिर यादव महासभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश / गाजीपुर | रमेश यादव फिर बने यादव महासभा के प्रदेश महासचिव

इस उपलब्धि पर यादव महासभा एवं पिछड़ा दलित विकास महासंघ, जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी, गाजीपुर सुजीत यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सुजीत यादव ने कहा कि रमेश यादव के कुशल नेतृत्व का यह परिणाम है। उन्होंने यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट) और प्रदेश संयोजक लालजी यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर को प्रदेश टीम में नेतृत्व का मौका मिलना गर्व की बात है।

रमेश यादव ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश महासचिव का पद एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने अनुभव और नेतृत्व से वे यादव महासभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह प्रयास संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बधाई देने वालों में कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव, जिला प्रवक्ता सुभाष यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय यादव, युवा नेता राहुल जरगो, सादात ब्लॉक अध्यक्ष ललिता प्रसाद यादव सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.