Tranding
Wednesday, August 27, 2025

24JT News Desk / Udaipur /July 5, 2025

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा शनिवार को अलवर जिले स्थित ऐतिहासिक पुराना भूरासिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।

"केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव और राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया हनुमान मंदिर में पूजन, प्रदेश की समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण की कामना" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव और राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया हनुमान मंदिर में पूजन, प्रदेश की समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण की कामना

इस मौके पर श्री यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि यह केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि यह समय पौधारोपण के लिए सबसे अनुकूल है और हम सभी का नैतिक दायित्व है कि हम प्रकृति की सेवा में भागीदारी निभाएं।

पं. धर्मवीर शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, धार्मिक आयोजन में हुई भागीदारी


इसके पश्चात केंद्रीय मंत्रीद्वय ने पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता पं. धर्मवीर शर्मा के जन्मदिवस पर मंदिर प्रांगण में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पं. शर्मा को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।

श्री यादव ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से मानसिक शांति के साथ-साथ समाज में सद्भाव और सद्विचारों को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.