Tranding
Wednesday, May 6, 2026

News Desk / News Delhi /April 22, 2026

हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के सहयोग से विकास हाई स्कूल, भावड़ (जिला सोनीपत) में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरियाणा / संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

इस अवसर पर संस्कृत कविता प्रतियोगिता, श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता तथा भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट कुलदीप शर्मा (विवेकानंद पब्लिक स्कूल, ईशापुर खेड़ी) और एडवोकेट रमेशचंद्र, भावड़ ने संयुक्त रूप से की। मुख्य अतिथि के रूप में अकादमी के निदेशक डॉ. चितरंजन दास सिंह कौशल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर (उर्दू) मनजीत सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया।

इस आयोजन में विकास हाई स्कूल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घड़वाल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्कृत भाषा की मधुरता और भारतीय संस्कृति की गरिमा को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया।

संस्कृत कविता प्रतियोगिता के परिणाम:

कक्षा 3 से 5
प्रथम – सृष्टि
द्वितीय – भूमि
तृतीय – लविका

कक्षा 6 से 8
प्रथम – निक्की
द्वितीय – प्राची
तृतीय – भूमि

कक्षा 9 से 12
प्रथम – हरिओम
द्वितीय – राशि
तृतीय – मौसम

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. चंद्रदत्त शर्मा, डॉ. रामअवतार कौशिक, सत्यवान शास्त्री और मुख्याध्यापक दिनेश कुमार शास्त्री ने निभाई। सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना और भारतीय संस्कृति व ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

अंत में विद्यालय प्रशासन ने हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.