Tranding
Wednesday, July 30, 2025

24JT News Desk / Udaipur /July 11, 2025

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी आज अजमेर स्थित पावन निम्बार्क तीर्थ पहुँचे। अपने इस आध्यात्मिक प्रवास के दौरान उन्होंने अखिल भारतीय निम्बार्काचार्य पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्यामशरण देवाचार्य ‘श्रीजी’ महाराज से भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

"विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया निम्बार्क तीर्थ दर्शन, पीठाधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्य ‘श्रीजी’ का किया अभिनंदन" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया निम्बार्क तीर्थ दर्शन, पीठाधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्य ‘श्रीजी’ का किया अभिनंदन

इस अवसर पर श्री देवनानी ने निम्बार्क पीठ द्वारा वेद, संस्कृत तथा भगवद्भक्ति के प्रचार-प्रसार में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह तीर्थ अनादिकाल से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और ज्ञान की दिव्य परंपरा का केंद्र रहा है।

श्री देवनानी की इस यात्रा को धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Subscribe

Tranding

24 JobraaTimes

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.