Tranding
Saturday, December 13, 2025

Charu Aghi / Dehradun /September 8, 2025

भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट ने ज्ञान ज्योति अभियान के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अध्यापिका सोनम जैन को विशेष रूप से सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह रोहतक में आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सराहा गया।

भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ सम्मान ग्रहण करती हुईं अध्यापिका सोनम जैन
हरियाणा / Rohtak News | ज्ञान ज्योति अभियान: सोनम जैन की समाज सेवा को सलाम

कार्यक्रम में भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवल किशोर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष निशा हिंदुस्तानी सहित कई अन्य गणमान्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सोनम जैन के कार्यों की प्रशंसा की और उनके प्रयासों को समाज के लिए एक मिसाल बताया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सोनम जैन ने वंचित और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इस प्रयास ने न केवल बच्चों के भविष्य को उज्जवल किया, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। उन्होंने कहा कि सोनम जैन का समर्पण और मेहनत अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सोनम जैन ने सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है ।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.