Tranding
Wednesday, May 13, 2026

News Desk / News Delhi /May 10, 2026

सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से हुआ चयन, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प ।
हरियाणा नेत्र अधिकारी संघ के चुनाव शनिवार को एक निजी रेस्तरां में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे नेत्र अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव के दौरान संगठन के विभिन्न पदों के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

हरियाणा / हरियाणा नेत्र अधिकारी संघ के चुनाव सम्पन्न, अमित बंसल बने प्रधान

चुनाव परिणाम के अनुसार अमित बंसल को संघ का प्रधान चुना गया। वहीं भीम सिंह नांदल को वरिष्ठ उपप्रधान, मति मंजू देवी को उपप्रधान तथा प्रमोद को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा दिनेश कुमार को सहसचिव-1, राहुल सांगवान को सहसचिव-2, दीपांश को प्रेस सचिव, विजय कुमार को कोषाध्यक्ष, विकास कुमार को ऑर्गेनाइजर सचिव, मति वंदना देवी को ऑडिटर तथा कमल कुमार को राज्य सलाहकार पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कर्मचारियों की मांगों को प्रभावी ढंग से लागू करवाने का संकल्प लिया।

चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अभिव्यक्त योगेश, पूर्व मुख्य नेत्र अधिकारी दिनेश शर्मा, पूर्व मुख्य नेत्र अधिकारी नीरज दुआ तथा नेत्र अधिकारी डॉ. राजेश कुमार (RIO) ने निर्णायक भूमिका निभाई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.