इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष गजानंद गज्जू तिवारी ने किया। प्रदर्शन में जिले और नगर के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। गजानंद तिवारी ने कहा, "वोट जनता का अधिकार है, और इसे छीनने की कोशिश का हम डटकर मुकाबला करेंगे। चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहा है और जनता के वोट पर डाका डाल रहा है। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक, कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पूरे विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए अपनाए गए अलोकतांत्रिक तरीकों के खिलाफ सेवादल यंग ब्रिगेड पूरे प्रदेश में एकजुट होकर आंदोलन कर रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "चुनाव आयोग मुर्दाबाद", "वोट चोरी नहीं चलेगी", "तानाशाही नहीं चलेगी" जैसे नारे लगाए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिनमें लोकतंत्र की रक्षा का संदेश लिखा था।
प्रदर्शन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट रहने और हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प लिया। साथ ही, कांग्रेस द्वारा जारी नंबर 9650003420 पर मिस्ड कॉल देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे, सेवादल जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री नेहा चावरे, वरिष्ठ नेता रमेश साहू, अज्जू शुक्ला, अशोक जैन, रमेश बामने, मोहन झलिया, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाबू चौधरी, पार्षद श्रीमती अंजलि कालोसिया, पार्षद दिलीप गोस्वामी, पार्षद अमित कापरे, वरिष्ठ नेता अजय मिश्रा, सुरेंद्र भाटिया, लाली सलूजा, रमजान भाईजान, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज राठौर, युवक कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय अहिरवाल, वरिष्ठ नेता नंदू वर्मा, गौरव चौधरी, सौम्य दुबे, एन.एस. चौहान, जयप्रकाश अग्रवाल, जिला प्रवक्ता अनिल रैकवार, भारत राजपूत, अनूप गांचले, धर्मेंद्र मालवीय, संजय धर, पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक साहू, राहुल वर्मा, राकेश चंदेले, गौरव साहू गोल्डी, दयाल लालवानी, सोनू बकोरिया, कमल दर्डा, कन्हैयालाल बामने, श्रीमती माधुरी चौरे, निखत गोलंदाज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष इरफान गोलंदाज, दिनेश बालोरिया, गुल्लू उपाध्याय, अमल सरकार, सेवादल नगर अध्यक्ष करण भदौरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।