Tranding
Wednesday, August 5, 2026

News Desk / News Delhi /August 3, 2026

धर्मशाला में सुविधाएं बढ़ाने, मंदिर सौंदर्यीकरण, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और जिलेभर में संगठन विस्तार के लिए बनाई गई कार्ययोजना।


रोहतक स्थित नायक समाज धर्मशाला, गढ़ी मोहल्ला में शनिवार को नायक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान विजय ठेकेदार ने की, जबकि उपप्रधान प्रेम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षा, रोजगार, धार्मिक एवं सामाजिक विकास सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से सात महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

हरियाणा / रोहतक में नायक समाज की अहम बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार, युवाओं के रोजगार और शिक्षा को लेकर लिए गए 7 बड़े फैसले

बैठक में निर्णय लिया गया कि रोहतक जिले के प्रत्येक वार्ड, गांव और मोहल्ले तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

समाज की धर्मशाला में आने वाले लोगों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार पंखे लगाने का भी निर्णय लिया गया। वहीं, मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना एवं मंदिर के सौंदर्यीकरण को समाज के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से पूरा करने पर सहमति बनी।

बैठक में समाज के शिक्षित एवं प्रतिभाशाली युवाओं को संगठन से जोड़कर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने तथा आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग देने पर भी सहमति बनी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित करने और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी फैसला लिया गया।

बैठक में रोहतक जिला स्तर पर संगठन के विस्तार के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करने का निर्णय भी लिया गया। इसके तहत समाज के समर्पित एवं सक्रिय सदस्यों को उनकी योग्यता, कार्यक्षमता और सामाजिक योगदान के आधार पर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नायक समाज को संगठित, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के प्रत्येक परिवार से संगठन के साथ जुड़कर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में प्रधान विजय ठेकेदार, उपप्रधान प्रेम प्रकाश के अलावा सुबोध, ईश्वर, शक्ति, पवन जगमिंद्रा, अनिल, सुरेंद्र कुमार, सुभाष, मांगेराम, लीलाराम, सागर सिंह, अमन, राजेश, मदन, संदीप, प्रीतम, राजकुमार, राजू मिस्त्री, सुरेश मिस्त्री सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं युवा उपस्थित रहे।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.