Tranding
Wednesday, February 4, 2026

24JT NEWSDESK / Udaipur /December 14, 2025

सुशासन की दिशा में जयपुर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा सुशासन सप्ताह से पूर्व 14 दिसंबर को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज्यव्यापी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां संपन्न हुईं।

"स्वच्छता से सुशासन की ओर जयपुर जिला प्रशासन के ठोस कदम" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / स्वच्छता से सुशासन की ओर जयपुर जिला प्रशासन के ठोस कदम

इसी क्रम में जिला परिषद जयपुर के तत्वावधान में पंचायत समिति सांगानेर की ग्राम पंचायत महापुरा में जिला स्तरीय स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बगरू विधायक श्री कैलाश वर्मा, जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चौपड़ा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बृजमोहन गुप्ता, विकास अधिकारी श्रीमती ज्योति प्रजापति एवं सरपंच श्री हनुमान चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के तहत जिला परिषद जयपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों ने ग्राम पंचायत महापुरा स्थित राधा स्वामी मंदिर के समीप व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया। श्रमदान के दौरान प्लास्टिक, पानी की बोतलें एवं अन्य कचरा एकत्र कर मौके से हटाया गया और संपूर्ण कचरे को आरआरसी (RRC) सेंटर भेजा गया।

स्वच्छता अभियान के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। इसके पश्चात विधायक श्री कैलाश वर्मा ने जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

श्रमदान कार्यक्रम में जिला परिषद और पंचायत समिति के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आमजन से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण तथा स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को मजबूती देना और समाज में स्वच्छता के प्रति स्थायी जन-जागरूकता विकसित करना रहा।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.