इस अवसर पर श्री शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव की सराहना करते हुए कहा कि सांसद खेल उत्सव के माध्यम से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के तहत खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अलवर लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभाओं में कम्युनिटी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें हजारों खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम में सरस डेयरी के चेयरमैन श्री नितिन सांगवान ने कहा कि अलवर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से सांसद खेल उत्सव की शुरुआत की गई है, जिससे युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
विकास रथ का स्वागत, प्रचार सामग्री का वितरण
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पहुंचे विकास रथ का राजऋषि महाविद्यालय खेल मैदान में राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के समग्र विकास और आमजन के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। दोनों बजटों में अलवर को महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई है, जिससे जिले के विकास को नई गति मिली है। मंत्री शर्मा ने आमजन से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जागरूक रहकर लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विकास रथ में लगी एलईडी स्क्रीन पर सरकारी योजनाओं से संबंधित वीडियो संदेश देखे और आमजन को प्रचार सामग्री वितरित की।
आमजन ने साझा किए अनुभव
विकास रथ के आगमन पर स्थानीय नागरिकों ने सरकार की योजनाओं और विगत दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। अलवर शहर निवासी श्री सुरेन्द्र गुर्जर और श्री दौलतराम शर्मा ने कहा कि गली-मोहल्लों तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वीडियो संदेशों के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी प्रचार किया जा रहा है, जिससे आम आदमी को समझने और जुड़ने में आसानी हो रही है।
कार्यक्रम का मंच संचालन पं. जलेसिंह ने किया।