Tranding
Thursday, July 31, 2025

24JT News Desk / Udaipur /July 21, 2025

राजस्थान उच्च न्यायालय को सोमवार को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में श्री श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

"राज्यपाल ने दिलाई मुख्य न्यायाधीश को शपथ, श्री श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन बने राजस्थान उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / राज्यपाल ने दिलाई मुख्य न्यायाधीश को शपथ, श्री श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन बने राजस्थान उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

श्री राजेन्द्रन ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ग्रहण की। समारोह की शुरुआत मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत द्वारा की गई, जिन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी नियुक्ति अधिसूचना और शपथ वारंट का वाचन किया और राज्यपाल से न्यायमूर्ति राजेन्द्रन को शपथ दिलाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिपरिषद के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारी, अधिवक्ता, तथा न्यायमूर्ति श्री श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन के परिजन उपस्थित रहे।

समारोह में न्यायिक गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत समागम देखने को मिला।

Subscribe

Tranding

24 JobraaTimes

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.