Tranding
Wednesday, July 30, 2025

24JT News Desk / Udaipur /July 12, 2025

भारतीय वायुसेना के शौर्यवान जांबाज़ फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा को अंतिम श्रद्धांजलि देने शनिवार को केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत खिंवादी गांव पहुंचे। उन्होंने चूरू में जगुआर फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए राजस्थान के इस वीर सपूत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

"पाली के खिंवादी गांव पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा को दी श्रद्धांजलि" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / पाली के खिंवादी गांव पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा को दी श्रद्धांजलि

शहीद को नमन करने के पश्चात मंत्री शेखावत ने शहीद के पिता जसवंत सिंह देवड़ा को गले लगाकर ढांढस बंधाया और उनके पुत्र की वीरगति को नमन करते हुए कहा कि ऋषिराज जैसे जवानों के बलिदान से देश का मस्तक गर्व से ऊँचा होता है।

इस मौके पर राजस्थान सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, सुनील भंडारी, पाली डेयरी चेयरमैन प्रताप सिंह बीठिया, जगत सिंह सिंदरू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। गांव में गमगीन माहौल के बीच पूरे सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई।

Subscribe

Tranding

24 JobraaTimes

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.