Tranding
Wednesday, February 4, 2026

देश

देश / September 9, 2025
भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी रूस में जेडएपीएडी 2025 अभ्यास के लिए रवाना

भारतीय सशस्त्र बलों का 65 सदस्यीय दल आज रूस के निज़नी क्षेत्र में स्थित मुलिनो प्रशिक्षण मैदान में आयोजित होने वाले बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास **जेडएपीएडी 2025** में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ। यह अभ्यास 10 से 16 सितंबर 2025 तक चलेगा।

देश / September 9, 2025
11वें गोला-बारूद, टॉरपीडो और मिसाइल बजरे, एलएसएएम 25 (यार्ड 135) का प्रक्षेपण

8 सितंबर 2025 को ठाणे में मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में 11वें गोला-बारूद, टॉरपीडो और मिसाइल बजरे, एलएसएएम 25 (यार्ड 135) के प्रक्षेपण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई, एसीडब्ल्यूपीएंडए थे।

देश / September 8, 2025
GST दरों में बदलाव सितंबर 2025: Middle Class के लिए क्या मायने रखता है - सीए ज्योति तोरानी

सीए ज्योति तोरानी - सितंबर 22, 2025 से लागू जीएसटी काउंसिल के नए नियम मध्यम वर्ग के घरों में चर्चा का विषय बन गए हैं, जहां छोटे-छोटे खर्चों में बदलाव भी जल्दी महसूस होता है। सीए ज्योति तोरानी के अनुसार, सरकार इन बदलावों को दक्षता और निष्पक्षता की दिशा में कदम बता रही है, लेकिन हकीकत में यह राह आसान नहीं है। स्वास्थ्य और environment-friendly उत्पादों पर कम टैक्स से कुछ राहत मिली है, लेकिन किराने का सामान, रेस्तरां में खाना और घरेलू उपकरणों पर बढ़ा टैक्स मध्यम वर्ग के बजट पर नया दबाव डाल रहा है। मध्यम वर्ग के लिए ये नए जीएसटी नियम बड़े सुधारों से ज्यादा रोज़मर्रा की चुनौतियों और छोटी राहतों का मिश्रण हैं।

देश / September 8, 2025
स्वदेशी से समृद्ध भारत की दिशा में बड़ा कदम: शिक्षा और कौशल उन्नयन पर हुआ उच्च-स्तरीय संवाद

‘विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को साकार करने की दिशा में आज कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय (स्कूली एवं उच्च शिक्षा विभाग) ने संयुक्त रूप से एक उच्च-स्तरीय संवाद का आयोजन किया। राजधानी दिल्ली के कौशल भवन में आयोजित इस विचार-विमर्श का केंद्रबिंदु था—"स्वदेशी से समृद्ध और विकसित भारत: शिक्षा एवं कौशल उन्नयन में रणनीतियाँ"।

देश / September 8, 2025
“G-20 देशों में सबसे कम बेरोजगारी भारत में – डॉ. मांडविया” ‘मेंटर टुगेदर’ और ‘क्विकर’ के साथ सरकार ने मिलाया हाथ, युवाओं के लिए बढ़ेंगी नौकरी की राहें

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज एक अहम घोषणा करते हुए बताया कि विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 'फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025' के अनुसार, भारत की बेरोजगारी दर महज 2 प्रतिशत है, जो कि G-20 देशों में सबसे कम मानी जा रही है। उन्होंने इसे भारत की तेज़ आर्थिक विकास दर और केंद्र सरकार की प्रभावी योजनाओं का परिणाम बताया।

देश / September 8, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की नेवी चिल्ड्रन स्कूल, दिल्ली के छात्रों से भेंट

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज नेवी चिल्ड्रन स्कूल (एनसीएस), दिल्ली के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर स्कूल के छात्रों और प्रधानाचार्य से मुलाकात की। यह विशेष आयोजन साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

देश / September 8, 2025
नई दिल्ली में 'डायलॉगनेक्स्ट' सम्मेलन का आगाज़, वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर केंद्रित चर्चा का केंद्र बना भारत

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के कन्वेंशन सेंटर में आज से दो दिवसीय ‘डायलॉगनेक्स्ट’ सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। वैश्विक खाद्य सुरक्षा को लेकर आयोजित इस उच्च स्तरीय आयोजन में देश-विदेश से वरिष्ठ नीति निर्माता, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ व किसान प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। सम्मेलन का आयोजन वर्ल्ड फूड प्राइज़ फाउंडेशन द्वारा सीआईएमएमआईटी, बीआईएसए और आईसीएआर के साथ साझेदारी में किया गया है।

देश / September 8, 2025
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन 2025 का उद्घाटन, डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैश्विक प्रगति के लिए अंतरिक्ष उपयोग का किया आह्वान

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन 2025 का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में एक "परिवर्तनकारी युग" में प्रवेश कर चुका है, और अब देश ने 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री को उतारने तथा 2035 तक अपने अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना जैसे महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं।

देश / September 8, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने EEPC इंडिया के प्लेटिनम जयंती समारोह में लिया भाग, देश को ‘नवाचार अर्थव्यवस्था’ बनाने का आह्वान

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राजधानी दिल्ली में इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी इंडिया) के प्लेटिनम जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने देश को वैश्विक नवाचार अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

देश / September 7, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने श्री नारायण गुरु की जयंती पर किया नमन, सामाजिक सुधार में योगदान को किया स्मरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान संत एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और शिक्षाओं को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नारायण गुरु की शिक्षाएं – समानता, करुणा और विश्व बंधुत्व – आज भी समाज में गूंज रही हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी।

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.