तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती ने इस्तीफा देने का एलान किया है। उनका कहना है कि राजनीति उनके लिए नहीं है, यहां मदद करने के नाम पर किसी का प्रचार करना होता है। वह राजनीति करने के साथ अभिनेत्री के रूप में भी कार्य करती हैं। इसलिए दायित्व दोनों तरफ है। राजनीति में काम करें या न करें भला-बुरा कहा ही जाता है।
मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार चाहत पांडेय का इन दिनों एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक मिनट छह सेकेंड के वीडियो में चाहत ने ‘Simmba’ फिल्म के गाने ‘आंख मारे’ पर अपने डांस से सभी को आकर्षित किया है।