नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में आयुर्वेद की विशिष्ट पद्धति अस्थि मर्म पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (RAV), नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें AIIA का सक्रिय सहयोग रहा।
"स्वच्छता ही सेवा - 2025" अभियान के तहत, विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने आज जैसलमेर हाउस परिसर में "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" नामक राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक श्रमदान पहल में भाग लेकर स्वच्छ भारत मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर एक बार दोहराया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने शनिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित छठे ‘नदी उत्सव’ का शुभारंभ किया। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव की थीम रही — नदियों का सांस्कृतिक, पारिस्थितिक और आध्यात्मिक महत्व।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग (डीसीपीसी) ने शुक्रवार को गुरुग्राम में श्रमदान अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” की थीम पर आधारित स्वच्छोत्सव 2025 पहल के अंतर्गत किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता पहल ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ का नेतृत्व किया। यह आयोजन राजधानी स्थित महिला इमदाद समिति (MIC) के परिसर में संपन्न हुआ, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा स्वच्छता लक्ष्य इकाई (CTU) घोषित किया गया है।
नई दिल्ली के कृषि भवन में आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जहां भारत के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रूस के उप प्रधानमंत्री श्री दिमित्री पात्रुशेव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कृषि, तकनीकी साझेदारी, व्यापारिक संतुलन और सांस्कृतिक सहयोग जैसे कई अहम विषयों पर गहन चर्चा हुई।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 प्रदान किए। ये पुरस्कार भूविज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिए जाते हैं।
विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ अभियान के तहत राजधानी स्थित शास्त्री भवन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर विभाग ने "एक दिन, एक घंटा, एक साथ: राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक श्रमदान" पहल के अंतर्गत कर्मचारियों और हितधारकों के साथ मिलकर श्रमदान किया।
कोयला मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख अनुषंगी इकाई नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक "स्वच्छता ही सेवा" अभियान का आयोजन पूरे जोश और उत्साह के साथ किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता, पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा दे रहा है।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी), जो कि मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है, ने आज 'जन-जन के लिए आयुर्वेद, धरती के लिए आयुर्वेद' थीम पर आधारित एक वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 10वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में एथनो वेटरनरी मेडिसिन (EVM) यानी पारंपरिक पशु चिकित्सा पद्धतियों पर केंद्रित रहा।