कृषि यंत्रों पर घटा जीएसटी, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत — केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज राजधानी में कृषि यंत्रों पर जीएसटी दरों में कटौती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में ट्रैक्टर एंड मेकनाइजेशन एसोसिएशन (TMA), एग्रीकल्चरल मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AMMA), ऑल इंडिया कम्बाइन हार्वेस्टर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AICMA) और पावर टिलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (PTAI) जैसे प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।