केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद में आयोजित वैश्विक युवा वैज्ञानिक सम्मेलन और ग्लोबल यंग एकेडमी (जीवाईए) की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर आईआईटी हैदराबाद के निदेशक प्रो. बी.एस. मूर्ति, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष शर्मा, और आईआईटीएच के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष श्री बी.वी.आर. मोहन रेड्डी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) ने आज अपने परिसर में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी (एमएबी) थेरेप्यूटिक्स की खोज और विकास पर केंद्रित एक उच्च स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मंच पर देश के बायोफार्मास्युटिकल उद्योग, स्टार्टअप्स, अनुसंधान एवं विकास संस्थानों (CRDMO), फंडिंग एजेंसियों (जैसे BIRAC, वाधवानी फाउंडेशन) और शिक्षाविदों के प्रमुख विशेषज्ञों ने भाग लिया।
ब्रिक्स संसदीय फोरम के 11वें सम्मेलन में भारत ने वैश्विक मंच पर एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ अपने सख्त रुख को दोहराया। ब्राज़ीलिया में 4-5 जून को हुए इस दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल 10 सदस्य देशों की संसदों ने भारत के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के विरुद्ध "ज़ीरो टॉलरेंस" नीति पर एकमत सहमति जताई।
भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने न्यायपालिका में हाल ही में सामने आए गंभीर घटनाक्रमों पर खुलकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार आज एक न्यायिक आदेश के कारण FIR दर्ज करने में असमर्थ है, जो तीन दशकों से अधिक पुराना है और न्यायपालिका को लगभग अभेद्य सुरक्षा प्रदान करता है।
भारत ने जिनेवा में आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) वित्तपोषण पर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण वैश्विक पहल की वकालत की है। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण केवल एक तकनीकी विषय नहीं, बल्कि वैश्विक विकास और स्थायित्व का अनिवार्य आधार है।
प्रतिष्ठित चिनाब रेल पुल पर तिरंगा शान से लहराते देख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह पुल भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और कठिन भू-भौगोलिक परिस्थितियों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण की शक्ति को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चिनाब रेल पुल के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले कुछ कर्मियों से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर आधुनिक भारत की अवसंरचना निर्माण में लगे इन कर्मठ इंजीनियरों और श्रमिकों के समर्पण को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
केंद्रीय ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा है कि भारत का विकास तभी संभव है, जब उसके गांव मजबूत, आत्मनिर्भर और सशक्त बनें। उन्होंने यह बात शुक्रवार को गोवा के मीरामार में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) की क्षेत्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में कही।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज राजधानी स्थित अपने सरकारी आवास 6, अशोक रोड पर पौधारोपण कर हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस मौके पर तेलंगाना के विभिन्न सरकारी स्कूलों से आए वे छात्र भी उपस्थित रहे, जिन्होंने राज्य स्तरीय 10वीं कक्षा की सार्वजनिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज वियतनाम के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों देशों ने मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में सहयोग को और अधिक गहराने पर सहमति जताई।